नरयावली विधानसभा की 13 अगस्त को होगी विधानसभा स्तरीय तिरंगा पदयात्रा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नरयावली विधानसभा की 13 अगस्त को होगी विधानसभा स्तरीय तिरंगा पदयात्रा

(कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर विधायक लारिया ने ली विधानसभा स्तरीय बैठक)

सागर/11.08.2025

सोमवार को विधायक कार्यालय, रजाखेड़ी में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया की अध्यक्षता में भाजपा की विधानसभा इकाई की बैठक हुई। बैठक में मुख्यतः 13 अगस्त, बुधवार को आयोजित होने वाली विधानसभा स्तरीय तिरंगा पदयात्रा एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों से जुड़े आयोजनों की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गयी।

विधायक लारिया ने कहा कि 13 अगस्त को विधानसभा के पांचों मंडलों का तिरंगा यात्रा में वृहद समागम हो ऐसा सभी मंडल प्रयास एवं तैयारी करें। यात्रा का एकत्रीकरण राम दरबार मंदिर, दीनदयाल मकरोनिया पर होगा। तिरंगा यात्रा राम दरबार मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से पदयात्रा करते हुये भारत माता मूर्ति, मकरोनिया चौराहे पर समापन होगा। तिरंगा यात्रा के दौरान सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अनुशासित तरीके से यात्रा में शामिल होकर गरिमा प्रदान करेंगे।

विधायक लारिया ने आह्वान किया कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र गौरव का अहम हिस्सा है। इस आयोजन में सामाजिक संगठन, धार्मिक, व्यापारी संगठन एवं गणमान्य नागरिकों की बड़ी सहभागी का सुनिश्चित हो, इसका व्यापक प्रचार एवं प्रसार किया जाना चाहिए।

विधायक लारिया ने आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और 16 अगस्त को कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती और अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि बूथ स्तर पर मनाई जाएगी, जिसमें उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसी दिन वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने और सम्मान के साथ उतरने की विधायक लारिया ने अपील की। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिम्मेदारी सौपीं गई।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण, नपा अध्यक्ष मकरोनिया, पार्षदगण, मंडल पदाधिकारी, महिला मोर्चा, वरिष्ठजन एवं समस्त पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें