यूपी के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के शुभारंभ की तैयारियां जोरों पर चल रही है। 22 जनवरी को मंदिर में रामलला और अन्य देवी देवताओं के प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रखा गया है।
ऐसे में रामलला की पोशाक पाकिस्तान के सिंध प्रांत से अयोध्या पहुंची है. रामलला की पोशाक अयोध्या के सिंधी कॉलोनी स्थित रामनगर पहुंची. रामनगर के देवालय मंदिर में रामलला के पोशाक की पूजा की गई. 221 पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार वस्त्र को शुद्ध करने के लिए मंत्रोच्चार के साथ आरती की गई।
रविवार को पाकिस्तान के सिंध प्रांत से सिंधी समुदाय के सैकड़ों लोग रामलला की पोशाक को राम लला के मुख्य अर्चक को सौंपेंगे. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को है।
Post Views: 305











