भाजपा कार्यालय में शुद्धवाणी और सकारात्मक जीवन का संकल्प दिलाकर ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधा मन की रक्षा का बंधन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा कार्यालय में शुद्धवाणी और सकारात्मक जीवन का संकल्प दिलाकर ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधा मन की रक्षा का बंधन

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केशरवानी एवं पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

सागर। परमात्मा प्रेम और पवित्रता का सागर है। हमारा उनसे एक बहुत ही सुंदर और आत्मिक रिश्ता है। वह हमें एक रक्षासूत्र बांधते हैं, ताकि हम हमेशा उनके साथ एक प्रेम के रिश्ते में जुड़े रहें और जीवन के हर क्षेत्र में उनकी दी हुई ज्ञान की राह पर चलें। बदले में, वह हमें जीवन की हर परिस्थिति में सुरक्षा देते हैं यह उद्गार ब्रह्मकुमारी बीके नीलम दीदी ने भाजपा कार्यालय में प्रकट किए।

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सागर की बहनों ने भाजपा कार्यालय पधारकर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केशरवानी एवं अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को रक्षा सूत्र बांधा।

पर्व की महत्त्वता बताते हुए बीके नीलम दीदी ने कहा कि सभी आत्माएँ परमात्मा की संतान हैं। जब हम इस भाव में रहते हैं, तो हमारे बोलों में मिठास और सच्चाई होती है। जैसे बहन भाई को राखी बाँधने के बाद मिठाई खिलाती है, वैसे ही परमात्मा हमें अपने प्यार और निकटता की मिठास देते हैं। यह दिव्य मिठास हमारे दिल को भर देती है और हमें अंदर से सुंदर बना देती है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि बहनों ने भाजपा कार्यालय पधारकर सभी कार्यकर्ताओं को रक्षा सूत्र बांध कर आशीर्वाद प्रदान किया है। भाजपा प्रदेशकार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन को स्नेह की डोर में बाँधता है। आज ब्रह्माकुमारी दीदीयों ने आकर अपना आशीर्वाद दिया त्योहार हमे बहनों की रक्षा के लिए वचनबद्ध करता है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे ब्रह्माकुमारी दीदीयों का आशीर्वाद मिला।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,जिला कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता, सोशल मीडिया विभाग संयोजक अंशुल परिहार,पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनीष चौबे पार्षद चेतराम अहिरवार,पंकज मुखरया,अभिमन्यु सोनी,सुमित यादव,विवेक सोधिया,अंकित संकत,जय सोनी युवराज तोमर, सोनल सोनी,राजेश सैनी, सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें