विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने निकाला मौन जुलूस भाजपा कार्यालय में लगाई गई प्रदर्शनी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने निकाला मौन जुलूस भाजपा कार्यालय में लगाई गई प्रदर्शनी

सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला सागर के तत्वाधान मे 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सागर में मौन जुलूस निकाला गया। मौन जुलुस मे भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी,सागर सांसद डॉ लता वानखेड़े, विधायक शैलेन्द्र जैन एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार पूर्व विधायक सुधा जैन पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह ठाकुर शामिल हुए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि 1947 में धर्म के आधार पर हुआ देश का विभाजन इतिहास का एक काला अध्याय है। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण भारत का बंटवारा हुआ, जिससे लाखों निर्दोष भाइयों-बहनों को अपना घर छोड़ना पड़ा और लाखों लोगों को अपनी जान गवानी पड़ीयह दर्द आज भी ताजा है और पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि यह दिन उन लाखों लोगों की स्मृति को समर्पित है, जिन्हें नफरत और हिंसा के कारण विस्थापित होना पड़ा।

सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि विभाजन की विभीषिका वास्तव में दिल को दहलाने वाली घटना थी. यह दुनिया की पहली घटना होगी जब एक तरफ लोग आजादी का जश्न मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर विभाजन के कारण पाकिस्तान से लाखों लोग अपनी जान बचाकर जैसे-तैसे यहां भाग कर आ रहे थे. शरणार्थी बनकर लोग जहां-तहां रह रहे थे. आज बस उसकी कल्पना की जा सकती है और किताबों में पढ़ी जा सकती है.

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि विभाजन की विभीषिका पर आधारित प्रियदर्शनी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में लगाई गई है। जिसका उद्घाटन सांसद लता वानखेड़े, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने किया। कार्यक्रम में जगन्नाथ गुरैया निकेश गुप्ता देवेन्द्र कटारे मनीष चौबे विक्रम सोनी अंशुल परिहार अभिमन्यु सोनी प्रासुक जैन नितिन सोनी सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें