
नगर परिषद कर्रापुर का चहुंमुखी विकास मेरी प्राथमिकता–विधायक लारिया
( वार्ड क्र.- 3, 4, 5 एवं 6 में 45 लाख रु.से सामुदायिक भवन, पार्क एवं सीसी निर्माण के भूमिपूजन संपन्न)
सागर/05.09.2025
कर्रापुर नगर परिषद में मूलभूत सुविधाओं के विकास में हर संभव सुविधाएं जुटाई जा रही है इसे न सिर्फ स्वच्छ और सुरक्षित नगर बनाया जाएगा बल्कि आर्थिक रूप से भी विकसित कर नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया जाऐगा।
यह बात नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने वार्ड क्र.-4, अकोला मंदिर के पास, 10.73 लाख रू.से सामुदायिक भवन, वार्ड क्र.-6, कुरयात मंदिर के पास, 8.50 लाख रू.से सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 5, हनुमान मंदिर के पास,लगभग 15 लाख रू.पार्क निर्माण एवं वार्ड क्र. 3 में 8 लाख रू.लागत से सीसी रोड के भूमिपूजन अवसर पर कहीं।
विधायक लारिया ने आगे कहा कि कर्रापुर नगर परिषद को समृद्ध बनाने एवं नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए कर्रापुर की पेयजल संकट निवारण के लिए 28 करोड़ की राशि की स्वीकृति के साथ, नवीन नगर परिषद भवन, प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र भवन, कर्रापुर नगर में स्वच्छता को दृष्टिगत रखते हुए आरसीसी नाली निर्माण, मुख्य मार्ग से हाई स्कूल तक डिवाइडर सहित डामरीकरण रोड, तालाब सौंदर्यीकरण, तालाब के समीप पार्क निर्माण, विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवन निर्माण, बस स्टैंड पर सुलभ शौचालय निर्माण,सी.एम.राइज स्कूल स्वीकृत कराकर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड गोरा, सिमरिया, बारछा, मझगुवां और तिन्सुआ में मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्यों का विस्तार किया जा रहा है।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक लारिया द्वारा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करने पर आभार एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कर्रापुर नपा अध्यक्ष, पाषर्दगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।











