देवरी में बड़ी संख्या में युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता,जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा ने किया सभी का स्वागत

SHARE:

देवरी में बड़ी संख्या में युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता,जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा ने किया सभी का स्वागत

देवरी। भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति विकासोन्मुखी विचारधारा और देश प्रदेश जिला और देवरी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों से प्रभावित होकर गुरुवार को देवरी विधानसभा में सामाजिक कार्यकर्ता अजय पटेल के नेतृत्व में 50 युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।

सागर ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा ने सभी नए कार्यकर्ताओं को भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया व उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सभी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद का उद्घोष करते हुए जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कार्यालय मंत्री संजय चौबे लिधौरा नीलेश पटेल जी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे..!!

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें