नव पदस्थ उप पुलिस महानिरीक्षक  शशीन्द्र सिंह चौहान ने सागर में कार्यभार ग्रहण किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]


दिनांक 11/09/25

नव पदस्थ उप पुलिस महानिरीक्षक  शशीन्द्र सिंह चौहान ने सागर में कार्यभार ग्रहण किया

आज शासन से स्थानांतरण आदेश के अनुसार 2010 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी एवं उप पुलिस महानिरीक्षक शशीन्द्र सिंह चौहान ने सागर रेंज में अपनी ड्यूटी ज्वाइन की। वे 32वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल उज्जैन में उप पुलिस महानिरीक्षक/सेनानी के पद से स्थानांतरित होकर सागर आए हैं।

कार्यभार ग्रहण करने पर पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर  लोकेश कुमार सिंहा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया।

चौहान पूर्व में भी सागर पुलिस प्रशिक्षण शाला में सेवाएँ दे चुके हैं तथा सागर जिले से भलीभांति परिचित हैं। उनके पुनः सागर में पदस्थापना से पुलिस बल में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है।

???? उनके मार्गदर्शन में सागर जिले की पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी होने की उम्मीद है। जिले में कानून–व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनता की सुरक्षा संबंधी कार्यों को और अधिक व्यवस्थित एवं संवेदनशील बनाने की दिशा में निश्चित ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

सागर पुलिस परिवार ने उप पुलिस महानिरीक्षक  शशीन्द्र सिंह चौहान का हर्षोल्लास से स्वागत करते हुए पूर्ण समर्पण भाव से उनके साथ कार्य करने का संकल्प लिया है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें