उल्दन बाँध से संबंधित भुगतान सम्बन्धी समस्याओं के समाधान हेतु ग्राम स्तरीय समस्या निवारण शिविर आयोजित

उल्दन बाँध से संबंधित भुगतान सम्बन्धी समस्याओं के समाधान हेतु ग्राम स्तरीय समस्या निवारण शिविर आयोजित

सागर 12 सितम्बर 2025
कलेक्टर  संदीप जी आर के निर्देश पर उल्दन बांध से संबंधित भुगतान सम्बन्धी समस्याओं के समाधान हेतु ग्राम स्तरीय समस्या निवारण शिविर आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि आयोजित शिविर में पूर्व से तैयार नस्तियाँ तथा ग्राम से संबंधित अभिलेख सहित आयोजित शिविर में उपस्थित होंगे एवं आयोजित शिविर की सूचना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जावे विभिन्न प्रचार माध्यमों से किया जावे।

कलेक्टर  संदीप जी आर के निर्देशानुसार ग्राम हनोता उबारी में समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नायब तहसीलदार बहरोल, सहा. परि. प्रबंधक वीना पी.एम.यू., उपयंत्री, जल संसाधन विभाग एवं संबंधित हल्का पटवारी उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीणों की विस्थापन एवं भुगतान संबंधी शिकायतों को सुना गया, मुआवजा की राशि वितरण हेतु अप्राप्त बैंक खातों को एकत्र किए गए एवं सहखातेदारों की सहमति एवं मिशल बंदोबस्त त्रुटि से संबंधित मामलों की जांच पश्चात मुआवजा की राशि हितबद्ध के बैंक खातों में अंतरित किये जाने हेतु प्रस्ताव तैयार किए गए।

Leave a Comment

Read More