
विधायक प्रदीप लारिया ने गुरु तेग बहादुर संदेश यात्रा का मकरोनिया में किया भव्य स्वागत
(शहीदी दिवस की 350वीं वर्षगांठ पर श्रद्धा की आदरांजलि)
सागर/14.09.2025
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर असम से प्रारंभ हुई श्री गुरु तेग बहादुर संदेश यात्रा का रविवार को मकरोनिया में नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने भव्य स्वागत किया गया। मकरोनिया में प्रवेश करते ही यात्रा की अगवानी में श्री लारिया एवं बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धा भाव प्रकट कर गुरु तेग बहादुर जी के शस्त्रों के दर्शन कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
मकरोनिया में विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा का आत्मीय, भावनात्मक अभिनंदन कर स्वागत किया गया।
विधायक श्री लारिया शोभायात्रा में श्री गुरू महाराज के शस्त्रों के दर्शन कर भाव विभोर हुए। उन्होंने सेवादारों का अभिनंदन करते हुये कहा कि यह हमारा परम सौभाग्य है कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के शस्त्रों के दर्शन हुए। इस संदेश यात्रा के माध्यम से श्री गुरु महाराज जी के शौर्य, त्याग और संस्मरण सदैव हम सभी को ऊर्जा और प्रेरणा देते रहेगें।











