
सागर बड़ा बाजार में गणेश उत्सव पर लकी ड्रॉ खुला विजेताओं में खुशी की लहर
बड़ा बाजार स्थित गणेश कमेटी हर साल की तरह इस बार भी भव्य गणेश उत्सव का आयोजन किया, प्रतिवर्ष की परंपरा के तहत इस बार भी गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। धार्मिक माहौल के बीच कमेटी द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ कार्यक्रम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
इस वर्ष आयोजित लकी ड्रॉ में बड़ी संख्या में लोगों ने कूपन खरीदकर अपनी किस्मत आजमाई। ड्रॉ में आकर्षक इनाम रखे गए थे, जिनमें –
प्रथम पुरस्कार : इलेक्ट्रिक स्कूटी
द्वितीय पुरस्कार : वॉशिंग मशीन
तृतीय पुरस्कार : LED टीवी
चतुर्थ पुरस्कार : गैस चूल्हा
पंचम पुरस्कार : मिक्सी
इसके अलावा 50 सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए, जिससे प्रतिभागियों में उत्साह और बढ़ गया।
लकी ड्रा में जिनके नाम विजेताओं में आए, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। वहीं, कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ा है बल्कि सामाजिक समरसता और उत्साह का भी प्रतीक है।गणेश कमेटी ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और आने वाले वर्षों में और भी बड़े स्तर पर आयोजन करने का संकल्प लिया।











