
*भाजपा के लिए काम कर रहा नगर निगम प्रशासन- कांग्रेस प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी
रावण दहन कार्यक्रम के कार्ड में भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम है तों कांग्रेस जिलाध्यक्ष का क्यों नहीं
महापौर-निगमाध्यक्ष के पहले भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम यह सागर नगर की निर्वाचित महिला महापौर का अपमान – कांग्रेस प्रवक्ता ज्योतिषी
सागर /30 सितंबर।
नगर निगम प्रशासन भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा हैं। अब ताजा मामला 2 अक्टूबर को पीटीसी ग्राउंड पर होने वाले रावण रावण दहन कार्यक्रम के कार्ड का सामने आया है। आयुक्त नगर निगम द्वारा जारी इस समारोह के कार्ड में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम भी है। जबकि यह कार्यक्रम भाजपा का न होकर नगर निगम का परंपरागत आयोजन है। इसमें भी प्रोटोकॉल के विरुद्ध जाकर महापौर और निगमाध्यक्ष के नाम के पहले भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम दिया गया है।
यह बात कांग्रेस प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी आशीष ज्योतिषी नें कहा कि यह सब भाजपा की गुटबाजी के उस गुट का हिस्सा भी हो सकता है। जो महापौर को लगातार अपमानित करने पर तुला हुआ है। इस बार लपेटे में नगर निगम के अध्यक्ष भी आ गए। नगर की प्रथम नागरिक जो महिला है उन्हें तों भाजपा के मंचों पर लगातार हांसिये पर ढकेला ही जा रहा है, अब उन्हें जिस संस्था में निर्वाचित जन प्रतिनिधि है।वहां भी अपमानित करने का काम नगर निगम प्रशासन के माध्यम से कराया जा रहा है, जिस नगर निगम की वे मुखिया हैं।
निगम आयुक्त को भाजपा के एजेंट के रूप में काम नहीँ करना चाहिए.इस मामले में कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि जब आमंत्रण में भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम जाता है तों प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शहर महेश जाटव का नाम भी शामिल किया जाना चाहिए। प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी आशीष ज्योतिषी नें कहा है कि नगर निगम प्रशासन भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहा है।











