विधायक प्रदीप लारिया ने  राज्यपाल का हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया

विधायक प्रदीप लारिया ने  राज्यपाल का हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया

सागर/05.10.2025

महामहिम राज्यपाल  मंगू भाई पटेल  का सोमवार को सागर जिले में ग्राम कड़ता, जनपद पंचायत रहली में कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए पूर्व संध्या में आगमन हुआ।

नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने ढाना हवाई पट्टी पर महामहिम राज्यपाल  मंगू भाई पटेल का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर मिनिस्टर इन वेटिंग खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण  गोविंद सिंह राजपूत, सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, जनप्रतिनिधि सहित वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया।

Leave a Comment

Read More