सेवन में 300 विद्यार्थियों को बांटे बैग, कॉपी, टिफिन और पानी की बोतल, 20 को मिली साइकिल

SHARE:


सम्मान वही सार्थक, जो समाज के काम आए: सरोज भूपेन्द्र सिंह


बांदरी/सागर। “सम्मान, जो समाज के काम आए” संकल्प के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेवन में विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष  सरोज भूपेन्द्र सिंह ने 300 छात्र-छात्राओं को बैग, कॉपी, टिफिन, पानी की बोतल सहित अन्य सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के दौरान 20 छात्र-छात्राओं को साइकिलें भी प्रदान की गईं।
सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सम्मान वही सार्थक है, जो समाज के काम आए। इसी भावना के साथ पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक  भूपेन्द्र सिंह द्वारा “सम्मान, जो समाज के काम आए” संकल्प शुरू किया गया है। इसके तहत विभिन्न अवसरों पर सम्मान स्वरूप प्राप्त होने वाली सामग्री को जरूरतमंदों और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि फूल-मालाओं और गुलदस्तों के स्थान पर ऐसी सामग्री भेंट करने की परंपरा विकसित की जा रही है, जिसका उपयोग समाज के लिए किया जा सके। विद्यार्थियों के लिए कॉपी, पेन, बैग, छाते, टिफिन और पानी की बोतल जैसी सामग्री विद्यालयों में वितरित की जा रही है। वहीं बहनों के लिए प्राप्त साड़ियां तथा अन्य उपयोगी सामग्री जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर कूलर सहित अन्य सामग्री का उपयोग कराया जा रहा है।
दूर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए साइकिल बनी सहूलियत
कार्यक्रम में 20 विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित की गईं। श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि दूर-दराज से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों के लिए साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि उनकी शिक्षा को निरंतर बनाए रखने में सहयोग का माध्यम है। इससे विद्यार्थियों का समय बचेगा और उन्हें विद्यालय आने-जाने में होने वाली परेशानी कम होगी।
उन्होंने विद्यार्थियों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने तथा पढ़ाई को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांवों के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें अवसर, संसाधन और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की है।
मेहनत और अनुशासन से हासिल करें लक्ष्य
सरोज भूपेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने भविष्य के लिए बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें हासिल करने के लिए अभी से मेहनत शुरू करें। विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, कलेक्टर सहित किसी भी क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं, लेकिन इसके लिए शिक्षा के प्रति गंभीरता, समय का सदुपयोग और निरंतर परिश्रम जरूरी है।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने तथा अपनी मेहनत और उपलब्धियों से परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले समय में समाज और देश की जिम्मेदारी संभालेंगे, इसलिए उनके शिक्षा और व्यक्तित्व निर्माण में समाज की सहभागिता महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि सेवन में आयोजित कार्यक्रम “सम्मान, जो समाज के काम आए” की भावना का उदाहरण है। जब सम्मान के रूप में दी जाने वाली सामग्री किसी जरूरतमंद के जीवन में उपयोगी बनती है, तो सम्मान की भावना और अधिक सार्थक हो जाती है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में सरपंच अर्चना श्रीवास्तव, उपसरपंच मथुरा प्रसाद, सरपंच प्रतिनिधि विनय श्रीवास्तव, बामोरा मंडल अध्यक्ष पंडित अनिल पाराशर, जनपद सदस्य रमेश पटेल, जनपद सदस्य संतोष पटेल, सुरपाल यादव, सचिन साहू, पप्पू यादव, पुष्पेंद्र सिंह राजपूत, सीताराम यादव, लक्ष्मीकांत यादव, रानू यादव, ग्राम पंचायत सचिव पंडित रवि पाराशर, राजपाल राजपूत, राहुल यादव, रतिराम यादव और श्रीकांत यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें