थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा मंदिरों में चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार


जिला – सागर
दिनांक – 13.10.2025

थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा मंदिरों में चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल द्वारा जिले में मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा के कुशल निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सागर श्री ललित कश्यप के मार्गदर्शन में थाना गोपालगंज पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता अर्जित करते हुए मंदिरों में चोरी की वारदातों का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम राम ठाकुर उर्फ रामकुमार पिता देवेश ठाकुर उम्र 19 वर्ष, निवासी चन्द्रशेखर वार्ड, लक्ष्मी अगरबत्ती फैक्ट्री के पास, थाना मोतीनगर, जिला सागर (म.प्र.) है।
आरोपी द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया था — जिनमें

दिनांक 12.09.25 को अहमदनगर स्थित हनुमान मंदिर,

दिनांक 12.10.25 को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास स्थित हनुमान मंदिर, तथा

दिनांक 11.10.25 को शिवराज कॉलोनी स्थित एक मकान से चोरी की घटना शामिल है।

लगातार हो रही इन वारदातों के मद्देनज़र थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा अथक प्रयास, तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र के सक्रिय उपयोग के साथ-साथ पुलिस एवं स्मार्ट सिटी के सीसीटीवी कैमरों की प्राथमिकता से जांच की गई, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी से चोरी गया माल भी बरामद किया गया है।

आरोपी राम ठाकुर एक आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध थाना गोपालगंज सहित अन्य थानों में नकबजनी, मारपीट एवं आयुध अधिनियम के तहत विभिन्न प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

थाना प्रभारी श्री राजेन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व एवं सतर्क निगरानी में पुलिस टीम ने जिस तत्परता और दक्षता से इस प्रकरण का खुलासा किया, वह प्रशंसनीय एवं प्रेरणादायक है। उनके कुशल नेतृत्व ने थाना गोपालगंज पुलिस की अपराध नियंत्रण क्षमता को पुनः सिद्ध किया है।

इस कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:
उप निरीक्षक नीरज जैन, उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान (कंट्रोल रूम स्मार्ट सिटी), उप निरीक्षक राहुल सिंह, सहायक उप निरीक्षक रमेश बंसल, सहायक उप निरीक्षक राजेश चौबे, प्र.आर. अनिल प्रभाकर, प्र.आर. अनंत, प्र.आर. जयसिंह, प्र.आर. अयूब खान, आर. नेकराम, आर. चन्द्रकांत, आर. महेन्द्र सेन, आर. अंकित तिवारी, आर. दशरथ मालवीय, आर. हीरेन्द्र सिंह, आर. थिरवम एवं आर. चालक देवेन्द्र पाण्डेय का भी सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

Read More