वार्ड-4 में विकास का महाअभियान, 4.87 करोड़ के 25 कार्यों से बदलेगी तस्वीर

SHARE:

वार्ड-4 में विकास का महाअभियान, 4.87 करोड़ के 25 कार्यों से बदलेगी तस्वीर

(विधायक लारिया ने 40.35 लाख के तीन सीसी रोड कार्यों का किया भूमिपूजन—13 कार्य पूर्ण, 3 प्रगतिरत, 5 के कार्यादेश और 4 के अनुबंध सूचना पत्र जारी)

मकरोनिया/24.09.26; मकरोनिया नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक-4 में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। सड़क, नाली, बॉक्स कल्वर्ट, सामुदायिक भवन, श्मशानघाट विकास से लेकर इंडोर स्टेडियम और टियर सीटिंग जैसे कार्यों तक वार्ड में विकास का व्यापक खाका जमीन पर आकार ले रहा है। नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने वार्ड क्रमांक-4 में केशव आटा चक्की से एसव्हीएन कॉलेज तक एवं ढांचा भवन में सीसी रोड निर्माण के लिए 17.50 लाख रुपए,रामकुमार ठाकुर के घर के पास सीसी रोड निर्माण के लिए 9.30 लाख रुपए एवं गौरीशंकर के मकान से नरेश वकील तक 11.55 लाख रू.के कार्यों का भूमिपूजन किया। तीनों कार्यों की कुल लागत 40.35 लाख रुपए है।

विधायक श्री लारिया ने कहा कि वार्ड क्रमांक-4 में विकास की तस्वीर अब साफ दिखाई दे रही है। वार्ड में अब तक 25 विकास कार्यों पर 4.87 करोड़ रुपए की लागत से कार्यों को गति मिली है। इनमें 13 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, 3 कार्य प्रगतिरत हैं, 5 कार्यों के कार्यादेश जारी हो चुके हैं और 4 कार्यों के अनुबंध सूचना पत्र जारी हो चुके हैं।

113.52 लाख के 13 कार्य पूर्ण—सड़कों और नालियों का मजबूत नेटवर्क

वार्ड क्रमांक-4 में 113.52 लाख रुपए की अनुमानित लागत से 13 कार्य पूर्ण हो चुके हैं—

  • राजकिशोर श्रीवास्तव के मकान से लोधी जी के मकान तक सीसी रोड निर्माण — 4.53 लाख रुपए।
  • बबलू पटेल से देवेंद्र वकील तक सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण — 4.84 लाख रुपए।
  • लक्ष्मी नगर में HIG-5 से HIG-12 तक सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण — 5.43 लाख रुपए।
  • गंभीरिया में गौरव बंसल से पंकज पाठक तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण — 4.40 लाख रुपए।
  • लक्ष्मी नगर में निरपत रजक से रेलवे ओवरब्रिज तक आरसीसी नाली निर्माण — 12.46 लाख रुपए।
  • गंभीरिया में विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड निर्माण — 13.05 लाख रुपए।
  • ढांचा भवन में खलील भाईजान से एसव्हीएन कॉलेज, साहू मकान से मकान क्रमांक 476 तथा राजेश के घर से गंभीरिया रोड तक सीसी रोड निर्माण — 20.01 लाख रुपए।
  • ढांचा भवन में विनोद कुमार राजपूत से अधिवक्ता पांडे वाले रोड तक एवं दादा के मकान से श्रीमती सुमन ठाकुर के मकान तक सीसी रोड निर्माण — 8.41 लाख रुपए।
  • पंचम जैन से शासकीय हैंडपंप तक सीसी रोड निर्माण — 3.27 लाख रुपए।
  • लक्ष्मीनगर गंभीरिया में ड्रीम इंडिया स्कूल के बाजू वाली गली से भारत कटर्स होते हुए ओम साहू के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण — 11.69 लाख रुपए।
  • लक्ष्मी नगर में बाबूलाल पटेल, अवधेश ठाकुर फैक्ट्री से डुमरू यादव के घर होते हुए मेन रोड रेलवे ब्रिज के पास तक नाली निर्माण — 8.58 लाख रुपए।
  • सुभाष आदित्यनाथ (जैन आटा चक्की) से परिमल हॉस्टल तक सीसी रोड निर्माण — 15.25 लाख रुपए।
  • रेलवे स्टेशन रोड के पास बॉक्स कल्वर्ट निर्माण — 1.60 लाख रुपए।

189.60 लाख के 3 बड़े कार्य प्रगतिरत

वार्ड में 189.60 लाख रुपए की अनुमानित लागत के 3 कार्य प्रगतिरत हैं—

  • गंभीरिया श्मशानघाट की भूमि पर रोड निर्माण, पेवर ब्लॉक एवं श्मशानघाट तक सीसी रोड निर्माण — 13.68 लाख रुपए।
  • सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (द्वितीय निविदा) — 8.42 लाख रुपए।
  • गंभीरिया में इंडोर स्टेडियम एवं बाउंड्रीवाल निर्माण — 167.50 लाख रुपए।

विधायक श्री लारिया ने कहा कि गंभीरिया का इंडोर स्टेडियम एवं बाउंड्रीवाल केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि मकरोनिया के युवाओं के लिए खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्लेटफॉर्म है।

44.64 लाख के 5 कार्यों के कार्यादेश जारी

वार्ड क्रमांक-4 में 44.64 लाख रुपए की अनुमानित लागत के 5 कार्यों के कार्यादेश जारी हो चुके हैं—

  • जितेंद्र ठाकुर से रामचरण पटेल तक आरसीसी नाली निर्माण — 10.17 लाख रुपए।
  • विशेष निधि अंतर्गत वार्ड क्रमांक-4 में मांगलिक/सामुदायिक भवन निर्माण — 7.98 लाख रुपए।
  • संदीप अहिरवार से दामोदर अहिरवार के घर तक सीसी रोड निर्माण — 9.42 लाख रुपए।
  • रामकुमार ठाकुर के घर के पास सीसी रोड निर्माण — 9.30 लाख रुपए।
  • राजेश अहिरवार के घर से प्रधानमंत्री रोड तक सीसी रोड निर्माण — 7.77 लाख रुपए।

64.95 लाख के 4 कार्यों के अनुबंध सूचना पत्र जारी

इसके अलावा 64.95 लाख रुपए की अनुमानित लागत के 4 कार्यों के अनुबंध सूचना पत्र जारी हो चुके हैं—

  • गुड्डे अहिरवार से प्रधानमंत्री रोड तक सीसी रोड निर्माण — 7.22 लाख रुपए।
  • केशव आटा चक्की से एसकेएन कॉलेज तक एवं ढांचा भवन में सीसी रोड निर्माण — 17.90 लाख रुपए।
  • गिरीशंकर के घर से नरेश एडवोकेट के घर तक सीसी रोड निर्माण — 11.55 लाख रुपए।
  • वार्ड क्रमांक-4 में दर्शक बैठक (टियर सीटिंग) निर्माण कार्य एवं अन्य कार्य — 28.28 लाख रुपए।

विकास की गति बनी रहेगी जारी

विधायक श्री लारिया ने कहा कि मकरोनिया के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। सड़क और नाली जैसे बुनियादी कार्यों के साथ सामुदायिक सुविधाओं, खेल अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जा रहा है। वार्ड क्रमांक-4 में चल रहे और प्रस्तावित कार्य इसी विकास की निरंतर कड़ी हैं।

इस अवसर पर केशव गिरी महाराज, नपाध्यक्ष मिहीलाल, सीएमओ पवन कुमार शर्मा, कपिल कुशवाहा, पार्षद महेंद्र ठाकुर, बलवंत ठाकुर, विवेक सक्सेना, निशांत आठिया, नरेंद्र रोहित, केदार शर्मा, राघवेंद्र सिंह, संग्राम सिंह, गोविंद सिंह, छत्रपाल सिंह जाट, डॉ. लखन पटेल सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें