2 दिन में नाबालिग बालिका को पुलिस ने सकुशल खोज निकाला, परिजनों को सौंपा
शाहपुर पुलिस की तत्परता से जमुनिया फाटक के पास पथरिया–शाहपुर रोड से हुई दस्तयाबी
सागर। थाना सनौधा की चौकी शाहपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका से संबंधित मामले में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज होने के महज 2 दिवस के भीतर बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार, शाहपुर चौकी क्षेत्र निवासी नाबालिग बालिका के संबंध में सूचना मिलने पर अपराध क्रमांक 277/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल बालिका की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर लगातार तलाश और पतारसी करते हुए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए। लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप बालिका को जमुनिया फाटक के पास, पथरिया–शाहपुर रोड से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।
दस्तयाबी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर बालिका को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त किया।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
पूरी कार्रवाई चौकी प्रभारी शाहपुर सुश्री मनीषा तिवारी एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा तत्परता और संवेदनशीलता के साथ की गई। बालिका की शीघ्र एवं सकुशल दस्तयाबी में चौकी प्रभारी मनीषा तिवारी, एचसी 584 सुशील एवं आरक्षक 1163 शिवराज की विशेष भूमिका रही।
सागर पुलिस का कहना है कि नाबालिग बालक-बालिकाओं से संबंधित मामलों में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी सुरक्षित दस्तयाबी और सकुशल परिजनों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।







