रहली पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 14 लीटर शराब जब्त

SHARE:

रहली पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 14 लीटर शराब जब्त
80 पाव DCR सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; शराब उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार पर भी कार्रवाई
रहली/सागर। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रहली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 80 पाव DCR सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की बरामद की है। जब्त शराब की कुल मात्रा 14 लीटर तथा अनुमानित कीमत 9,600 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को थाना रहली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुनार नदी पुल के पास मादरा रोड, रहली पर एक व्यक्ति बोरी में अवैध शराब लेकर खड़ा है। सूचना की तस्दीक और वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजय पिता पुरुषोत्तम पटेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, रहली बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से DCR सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की के 80 पाव बरामद किए। शराब की कुल मात्रा 14 लीटर और कीमत 9,600 रुपये बताई गई है।
मामले में थाना रहली में अपराध क्रमांक 649/2026 दर्ज कर धारा 34(1), 42 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है।
शराब उपलब्ध कराने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक विवेचना के दौरान आरोपी अजय पटेल से पूछताछ में शराब उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर शराब ठेकेदार मनोज पटेल के विरुद्ध भी धारा 42 आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन एवं एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना रहली पुलिस द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
सागर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में अवैध शराब से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें