सागर। चौकी शाहपुर, थाना सनौधा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को सूचना मिलने के करीब 3 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को नाबालिग बच्चों के गुम होने की सूचनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्रवाई और सुरक्षित दस्तयाबी के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में थाना सनौधा पुलिस ने यह कार्रवाई की।
मामला दर्ज कर शुरू की तलाश
चौकी शाहपुर पर नाबालिग बालिका के गुम होने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 281/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। इसके बाद पुलिस टीम ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संभावित स्थानों पर तलाश, आवश्यक पूछताछ और उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई शुरू की।
पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप कायमी के लगभग 3 घंटे के भीतर बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मनीषा, चौकी प्रभारी शाहपुर तथा आरक्षक 1429 लकी अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सागर पुलिस का कहना है कि नाबालिग बच्चों से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी सुरक्षित दस्तयाबी और परिजनों से पुनर्मिलन सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।







