
देवरी कला। विदिशा जिले के सांची में राष्ट्रीय सर्वसेन समाज संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व में मेधावी छात्र सम्मान समारोह एवं एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
इसी अवसर पर राष्ट्रीय सर्वसेन समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरेलाल सेन, राष्ट्रीय पदाधिकारियों तथा मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष गणेश सेन, प्रदेश प्रभारी किशन सेन, प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला अध्यक्ष मयंक सेन की अनुशंसा पर श्याम बिहारी सेन को राष्ट्रीय सर्वसेन समाज संगठन का देवरी विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
श्याम बिहारी सेन की नियुक्ति से समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में देवरी विधानसभा क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाज के हितों से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी।
नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष श्याम बिहारी सेन को बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में संगठन के संभागीय अध्यक्ष कमलेश सेन, संतोष सेन, कार्यकारिणी अध्यक्ष अनिल सेन, संभागीय मीडिया प्रभारी सतीश सेन, ओमप्रकाश श्रीवास, भारत श्रीवास, मोहित सेन सहित सागर एवं देवरी क्षेत्र के अनेक समाजबंधु शामिल रहे।







