सागर, 6 अक्टूबर 2026। सागर के वरिष्ठ एवं चर्चित साहित्यकार डॉ. प्रदीप पाण्डेय ‘हरिश्वती’ को अंतरराष्ट्रीय सर्वधर्म परिषद (International Council of Religions) का राष्ट्रीय सलाहकार मनोनीत किया गया है। परिषद के शासी निकाय एवं केंद्रीय कार्यकारी बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद केंद्रीय सचिवालय, नई दिल्ली से उनकी नियुक्ति का विधिवत आदेश जारी किया गया है।
परिषद द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार डॉ. प्रदीप पाण्डेय को उनके समाजसेवा, लोक कल्याण, सांप्रदायिक सौहार्द और दीर्घ अनुभव को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्हें संबंधित राज्यों के विभिन्न संभागों, मंडलों एवं जनपदों में परिषद की गतिविधियों, शांति अभियानों तथा संस्थागत कार्यक्रमों के नेतृत्व और पर्यवेक्षण की व्यापक जिम्मेदारी दी गई है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी तीन वर्षों तक प्रभावी रहेगा।
शांति और सद्भाव के अभियानों को मिलेगा विस्तार
डॉ. पाण्डेय के मार्गदर्शन में राष्ट्र, प्रदेश एवं जिला स्तर पर सर्वधर्म शांति एवं सद्भाव समितियों के गठन की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, युवा एवं महिला सहभागिता तथा प्रशासनिक समन्वय से जुड़े विभिन्न मानवीय अभियानों को गति देने की योजना है।
डॉ. पाण्डेय की नियुक्ति को साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। उनकी नई जिम्मेदारी पर सागर सहित देश और प्रदेश के साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रबुद्धजनों, रचनाकारों और समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
साहित्यिक एवं सामाजिक क्षेत्र से मिली बधाइयां
बधाई देने वालों में श्यामलम के अध्यक्ष उमाकांत मिश्र, श्रुतिमुद्रा से डॉ. कविता शुक्ला, साहित्य सरस्वती मंच के संयोजक राधाकृष्ण व्यास, मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन सागर से पुष्पेंद्र दुबे, डॉ. श्याम मनोहर सिरोठिया, देववाणी संस्था के अध्यक्ष पूरन सिंह राजपूत, हिंदी उर्दू साहित्यकार मंच के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौरसिया, तुलसी साहित्य संघ के अध्यक्ष अरुण दुबे, मध्यप्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष वृंदावन राय ‘सरल’, मध्यप्रदेश लेखक संघ के अध्यक्ष पी.आर. मलैया, बज्मे अजार से एम. शरीफ, मणिदेव ठाकुर, अमित आठ्या, कसक फाउंडेशन से सुरजीत सिंह, श्यामलम से आर.के. तिवारी सहित श्री महबूब खान, शाहजाद, हेमंत दुबे लम्बरदार, एन. पुरुषोत्तम सेन, मनोज सोनी ‘रहवर’ तथा सरस्वती वाचनालय एवं पुस्तकालय से जी.एल. छत्रसाल शामिल हैं।
इसके अलावा शेखर आहूजा, राहुल पाठक, शोयेब कुरैशी, राजा ठाकुर, हर्षित जैन, राधिका साहू, निमित बलैया, सौम्या आहूजा, पंकज वर्मा, विशाल रजक, अमन पवार, गौरव सोनी, बिपिन पटेल सहित अनेक साहित्यकारों एवं समाजसेवियों ने भी डॉ. पाण्डेय को शुभकामनाएं दीं।
उक्त जानकारी वरिष्ठ साहित्यकार अमित आठ्या ने दी।







