सागर, 7 अक्टूबर 2026। सागर जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए शराब की होम डिलीवरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कलेक्टर प्रतिभा पाल के आदेश एवं सहायक आबकारी आयुक्त वंदना पांडे के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीम ने 6 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की। टीम ने सोहिल खान पिता इशाक खान, उम्र 31 वर्ष, निवासी कृष्णगंज वार्ड, सागर को बस स्टैंड सागर के पास अवैध मदिरा का विक्रय करते हुए पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से सिग्नेचर व्हिस्की की 1 बोतल तथा स्कूटी क्रमांक MP 15 ZL 4154 जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
आबकारी विभाग के अनुसार जब्त वाहन एवं अवैध मदिरा का अनुमानित मूल्य करीब 80 हजार रुपये है। शराब और वाहन को आबकारी विभाग ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।







