ऐतिहासिक भापेल (फुलेर) मेले में होगा आज बुंदेली लोक नृत्य स्पर्धा का आयोजन,

ऐतिहासिक भापेल (फुलेर) मेले में होगा आज बुंदेली लोक नृत्य स्पर्धा का आयोजन,
(विधायक लारिया ने आयोजन में सहभागिता का किया विनम्र अनुरोध)

सागर/05.11.2025

नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भापेल स्थित भगवान शंकर (बाबा फूलनाथ) मंदिर परिसर में लगने वाला प्राचीन व ऐतिहासिक फुलेर मेले का 5 नवंबर को शुभारंभ हो गया है।
बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत और लोक कलाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष स्थानीय विधायक इंजी.प्रदीप लारिया इस मेले में बुंदेली लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन कराते आ रहे हैं।
आज गुरुवार को भापेल में मेला अवसर पर बुंदेली लोक नृत्य दिवारी महोत्सव में स्थानीय कलाकारों की विभिन्न मंडलियों की बीच बुंदेली लोक नृत्य प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन होगा।
मेला आयोजक नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने बुंदेली लोक नृत्य स्पर्धा आयोजन में क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में सहभागिता की अपील की है।

Leave a Comment

Read More