
पदाधिकारी जनता के बीच जाएंगे -भूपेंद्र मुहासा
कांग्रेस पार्टी का संदेश जन जन तक पहुंचाएंगे-मुहासा
जिला ग्रामीण कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक हुई
पदाधिकारी को लक्ष्य के साथ काम करना है -आशीष ज्योतिषी
सागर 4 जुलाई।जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण की कार्यकारिणी की बैठक आज पद्माकर नगर स्थित ग्रामीण जिला कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष ग्रामीण भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा कि सभी पदाधिकारी जनता के बीच जाकर कांग्रेस पार्टी का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।मुहासा ने कहा कि कार्यकारिणी के प्रत्येक पदाधिकारी को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जा रही हैं जिन्हें सभी को पूरा करना है।
जिला ग्रामीण कांग्रेस के संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि समय बद्ध तरीके से सभी पदाधिकारियो को काम करने की आवश्यकता है।
बैठक को उपाध्यक्ष संतोष सराफ,आर आर पाराशर, ,अवधेश सिंह सिमरिया,सतीश यादव,नंदकिशोर भारती, संजय मोंटी यादव,डॉ. नीलेश रिछारिया,दुष्यंत बुंदेला,रामनिवास लोधी, ने भी सभी पदाधिकारी की ओर से जिला अध्यक्ष मुहासा का आभार प्रकट करते हुए अपने विचार रखे।
बैठक में संचालन उपाध्यक्ष अभिषेक गौर ने तथा आभार कार्यालय प्रभारी मनोज पवार ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों में प्रमिला सिंह राजपूत, निरंजन सिंह घोसी, जतिन चौकसे, शैलेन्द्र तोमर,अवधेश तोमर,हेमकुमारी कुर्मी,मीनाक्षी साहू, संजना कुर्मी, मोहिनी कश्यप,प्रियंका पांडेय,,सुरेंद्र चावड़ा,प्रभु मिश्रा, हेमंत लारिया,इंद्र भूषण तिवारी युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी नरेंद्र, राजकुमार ठाकुर, प्रवक्ता सूर्या शुक्ला, पुरुषोत्तम शिल्पी, इद्रीश खान,रामनिवास सिंह लोधी, सुरेंद्र कुशवाहा खुरई,मनोज राय ,हीरालाल चौधरी,सृजन चंदन सुहाने,मनोज गुप्ता,निलेश राय शेर सिंह लोधी धनसिंह अहिरवार,नारायण खान सुरेंद्र सिंह,राजा बुंदेला आदि उपस्थित थे।
बैठक के अंत में बीना विधानसभा के प्रभारी मनोज कपूर के ताऊ जी के निधन पर उपस्थित सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।











