शाहगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 3000 लीटर अवैध शराब निर्माण सामग्री (लहान) नष्ट


थाना शाहगढ़, जिला सागर
दिनांक : 05.07.2026

शाहगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 3000 लीटर अवैध शराब निर्माण सामग्री (लहान) नष्ट

मुखबिर की सूचना पर वार्ड क्रमांक-15 में दबिश, अवैध शराब निर्माण पर पुलिस का करारा प्रहार

सागर। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बंडा  प्रदीप वाल्मीकि के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शाहगढ़ पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए लगभग 3000 लीटर अवैध शराब निर्माण सामग्री (लहान) नष्ट कर अवैध कारोबार पर करारा प्रहार किया।

दिनांक 05 जुलाई 2026 को थाना शाहगढ़ पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक-15, शाहगढ़ स्थित खुले मैदान में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्लास्टिक के डिब्बों में बड़ी मात्रा में अवैध शराब निर्माण हेतु प्रयुक्त लहान छिपाकर रखा गया है, जिसका उपयोग कच्ची शराब बनाने के लिए किया जाना था।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक संदीप खरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में प्लास्टिक के डिब्बों में रखा लगभग 3000 लीटर लहान बरामद हुआ। पुलिस द्वारा मौके पर ही उक्त अवैध शराब निर्माण सामग्री को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया, जिससे अवैध शराब निर्माण की बड़ी संभावना को समय रहते विफल कर दिया गया।

पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों की पहचान एवं उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आमजन से भी अपील की गई है कि अवैध शराब संबंधी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को इस अवैध कारोबार से सुरक्षित रखा जा सके।

सराहनीय पुलिस टीम

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संदीप खरे, प्रधान आरक्षक वीर विक्रम, राजेन्द्र, हरिराम, संतोष एवं अमित राय, आरक्षक दिनेश, दुर्गेश, बॉबी, उमाशंकर, सुनील, जगदीश, राहुल एवं आर्यन, तथा महिला आरक्षक मनीषा एवं सुशमा का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

Read More