जुआ फड़ पर बांदरी थाना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही — लगातार दूसरी बड़ी सफलता


थाना बांदरी जिला सागर

दिनांक 23/11/25

🌟 जुआ फड़ पर बांदरी थाना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही — लगातार दूसरी बड़ी सफलता! 🌟

पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर डॉ. संजीव उइके के निर्देशन में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  सचिन परते के नेतृत्व में थाना बांदरी पुलिस द्वारा अवैध जुआ फड़ों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 22/11/25 की रात्रि को ग्राम पहरगुवा में नेहरू लोधी के घर के बाजू में पुलिस टीम ने दबिश दी, जहाँ पर 8 जुआरी रंगे हाथों पकड़े गए।
मौके से ₹8,260/- नगदी एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम —

  1. धर्मेन्द्र पिता नन्दलाल लोधी उम्र 25 वर्ष
  2. हरनाम पिता गिरवर लोधी उम्र 45 वर्ष
  3. ब्रजभान पिता कुन्जन लोधी उम्र 42 वर्ष
  4. रामसिंह पिता सम्मर लोधी उम्र 41 वर्ष
  5. हेमन्त पिता प्राणसिंह लोधी उम्र 24 वर्ष
  6. सीताराम पिता दलीप सेन उम्र 27 वर्ष
  7. भगवत प्रसाद पिता हरिराम त्रिपाठी (तिवारी) उम्र 37 वर्ष
  8. सतपाल उर्फ़ छत्रपाल पिता बहादुर लोधी उम्र 34 वर्ष
    (सभी निवासी ग्राम पहरगुवा, थाना बांदरी, जिला सागर)

📌 महत्वपूर्ण —
थाना बांदरी पुलिस द्वारा एक दिन पूर्व 21/11/25 को भी जुआ फड़ पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹61,000/- जप्त किए गए थे।

लगातार दो दिनों की यह सफल कार्यवाही अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में पुलिस के सख्त और निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।

उल्लेखनीय योगदानकर्ता अधिकारी/कर्मचारी —

निरीक्षक सुमेर सिंह जगेत

एएसआई देवेंद्र श्रीवास्तव

प्रधान आरक्षक जागेश्वर, दीपक, महेश

आरक्षक रामप्रसाद, देवीदीन, जयराम, राजेंद्र, लोकेंद्र

➡ थाना बांदरी पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध जुआ गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment

Read More