मकरोनिया सिविल अस्पताल का विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा

SHARE:

मकरोनिया। नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने सोमवार को मकरोनिया सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा मरीजों एवं उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

विधायक श्री लारिया ने कहा कि क्षेत्रवासियों को सुलभ, बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। जनहित से जुड़ी स्वास्थ्य सुविधाओं की निरंतर समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के प्रयास जारी रहेंगे।
इस अवसर पर पार्षदगण, एल्डरमैन, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, डॉक्टर सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें