सागर में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सागर।मकरोनिया थाना क्षेत्र के बटालियन वार्ड 15 के रहने वाले एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली मंगलवार की दोपहर मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ मृतक के परिवार वालों ने शव को महक के घर के सामने रख रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करने के लिए जम कर हंगामा किया वहीं पुलिस की समझिश के बाद शव को वापस घर ले गए दरअसल बटालियन का रहने वाला मृतक विकास लोधे पिता मनोज 27 वर्ष ने 7 माह पहले महक उर्फ शालू बैन से लव मैरेज की थी जिसकी वजह से महक के परिवार वाले इस शादी से ना खुश थे बीते दीवाली की ग्यारस के समय महक के परिजन उसे बहला फुसला कर अपने घर ले गए थे जिसके बाद से महक गायब थी मृतक और उसके परिजनों को शक हुआ तो छानबीन शुरू की और संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा आखिर नई नवेली दुल्हन अचानक कहां गायब हो गई मृतक के परिजनों ने लड़की के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की तो लड़की के पिता महेश बेन बहन निकिता बेन और भाई आलोक और राहुल ने मृतक को बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और वह नागपुर में एक अस्पताल में इलाजरत है लेकिन मृतक और उसके परिजनों को उसके बाद भी शक हुआ बाद में लड़की के परिजन मृतक और उसके परजिनों को जान से मारने की धमकी देने लगे और इसी मानसिक प्रताड़ना के चलते सोमवार की शाम मृतक विकास ने घर पर ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर की जिसके बाद परिजनों ने थाना में सूचना दी पुलिस ने पंचनामा बना कर शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Comment

Read More