मालथौन में खेल परिसर और खुरई में आउटडोर स्पोर्ट्स फील्ड का होगा निर्माण, 8.43 करोड़ के प्रस्ताव भेजे

SHARE:

मालथौन में बहुउद्देशीय खेल परिसर और बाहरी खेल मैदान पर खर्च होंगे 6.12 करोड़, खुरई में आउटडोर स्पोर्ट्स प्ले फील्ड के लिए 2.30 करोड़ का प्राक्कलन तैयार

सागर। खुरई विधानसभा क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए 8 करोड़ 43 लाख 15 हजार रुपये के प्राक्कलन तैयार कर प्रशासकीय स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह की पहल पर मालथौन और खुरई में खेल अधोसंरचना विकसित करने की योजना बनाई गई है।

लोक निर्माण विभाग भोपाल द्वारा तैयार प्रस्तावों के अनुसार मालथौन में बहुउद्देशीय खेल परिसर हॉल एवं बाहरी खेल मैदान के निर्माण के लिए 6 करोड़ 12 लाख 63 हजार रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। वहीं खुरई में आउटडोर स्पोर्ट्स प्ले फील्ड के निर्माण के लिए 2 करोड़ 30 लाख 52 हजार रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है।

लोक निर्माण विभाग ने दोनों निर्माण कार्यों के प्रस्ताव प्रशासकीय स्वीकृति के लिए मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग को प्रेषित कर दिए हैं।

इन प्रस्तावित निर्माण कार्यों से मालथौन और खुरई क्षेत्र में खेल गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने का मार्ग प्रशस्त होगा। खेल परिसर और आउटडोर स्पोर्ट्स फील्ड बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास एवं खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सुविधाजनक मैदान उपलब्ध हो सकेंगे।

कुल प्रस्तावित राशि : 8 करोड़ 43 लाख 15 हजार रुपये।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें