
लोकेशन: सागर
सागर के शराब कंपनी के कर्मचारियों का रास्ता रोककर मारपीट,गाड़ियों में भी की तोड़फोड़
एंकर:सागर के कैंट थाना क्षेत्र के जिंदा सेमरा इलाके में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब पीछे से आए कार सवार अज्ञात हमलावरों ने शराब कंपनी के कर्मचारियों की गाड़ी रोककर पहले उनसे गाली गलौज की, फिर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में 4 लोग घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अज्ञात हमलावरों ने वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की है जिससे दो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है
दरअसल यह पूरा मामला शहर के कैंट थाना क्षेत्र के जिंदा सेमरा इलाके से जुड़ा है,जहां शराब कंपनी के कर्मचारी अपनी दो अलग-अलग गाड़ियों से परेड मंदिर की तरफ आ रहे थे
तभी अचानक बीच रास्ते में ही पीछे से आए कार सवार अज्ञात बदमाशों ने दोनों गाड़ियां रोक कर गाड़ियों में सवार शराब कंपनी के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और जब जबरन गाली-गलौज कर्मचारियों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया
इस हमले में करीब चार लोग बुरी तरह घायल हुए हैं
जबकि हमलावरों ने गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की है।
हमले के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं केंट थाना पुलिस ने बिहारी रजक,सुनील पटेल और मुस्तकीम खान की शिकायत पर अज्ञात कार सवार हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कहां ले जा रहे हैं।
बाइट:सुनील पटेल(कर्मचारी)
बाइट:मुस्तकीम खान(कर्मचारी)











