
लोकेशन: सागर
खाली प्लॉट पर देवी-देवताओं के फोटो लगाने वाले आनंद जैन पर मामला दर्ज, ब्राह्मण समाज ने जताई थी आपत्ति
सागर। मकरोनिया के कृष्णानगर क्षेत्र में रहने वाले आनंद जैन के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार आनंद जैन के खाली प्लॉट पर लोगों द्वारा पेशाब किए जाने की समस्या थी। इसे रोकने के लिए उन्होंने प्लॉट के गेट पर हिंदू देवी-देवताओं के पोस्टर लगा दिए।
इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया।
बताया जा रहा है कि समाज के कुछ लोगों ने इस कदम को धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाला बताया और विरोध दर्ज करवाया। इसके बाद ब्राह्मण समाज के सदस्य बड़ी संख्या में मकरोनिया थाने पहुंचे और आनंद जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आनंद जैन पर धार्मिक भावनाएं भड़काने की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में बहस छिड़ गई है कि क्या सार्वजनिक स्थानों की गंदगी रोकने के लिए धार्मिक चिह्नों का उपयोग उचित है या नहीं।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से बयान लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी।
Byte: दिनकर तिवारी, ब्राह्मण समाज पदाधिकारी











