‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क, SIR और निर्वाचन आयोग की भूमिका पर चर्चा कर प्राप्त किए महत्वपूर्ण सुझाव, संबंधित साहित्य भी किया भेंट*
राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश में भ्रम और अराजकता का माहौल बना रहा विपक्ष, संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास पैदा करना लोकतंत्र के लिए घातक : श्याम तिवारी
सागर। भारतीय जनता पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने सागर में विभिन्न समाजों के प्रमुखजनों, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े प्रबुद्धजनों से व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान विपक्ष की कथित अराजकतापूर्ण गतिविधियों, संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ भ्रामक प्रचार, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), मतदाता सूची की शुद्धता एवं निर्वाचन आयोग की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद कर उनके विचार एवं सुझाव प्राप्त किए। साथ ही अभियान से संबंधित साहित्य भी भेंट किया।
जनसंपर्क के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित विभिन्न समाजों के प्रमुखजनों से आत्मीय भेंट कर लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर विचार-विमर्श किया।
जनसंपर्क के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि विपक्ष राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश में भ्रम और अराजकता का वातावरण पैदा करने का प्रयास कर रहा है। निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाकर जनता में अविश्वास पैदा करना दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए देश का माहौल खराब करना उचित नहीं है। निष्पक्ष निर्वाचन के लिए मतदाता सूची की शुद्धता आवश्यक है और इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की जागरूकता एवं सहभागिता महत्वपूर्ण है।
श्याम तिवारी ने कहा कि भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर विपक्ष के आरोपों का तथ्यात्मक जवाब देने के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही है।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि अभियान के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद जड़िया, आलोक जड़िया, सत्यनारायण महाराज, अमृत लाल सोनी, संतोष जैन, सुदामा सोनी, मुन्ना पटवा, रणछोड़दास, वीरेन्द्र व्यास, शिवांश मिश्रा, धर्म बिड़ला, आकाश सराफ, सुधीर जड़िया, संजय सोनी एवं प्रदीप सोनी सहित विभिन्न समाजों के प्रमुखजनों से संपर्क कर संवाद किया। इस दौरान उनके विचार एवं सुझाव प्राप्त करने के साथ अभियान से संबंधित साहित्य भेंट किया गया।
जनसंपर्क के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर, नितिन सोनी, नितिन चौधरी, गुड्डू सोनी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







