तहसीलदारों एवं सीएमओ की बैठक में दिए निर्देश, पटवारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा
सागर, 10 नवंबर 2026।
जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) में दर्ज त्रुटियों के सुधार और डाटा की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए जनगणना एडिशनल डायरेक्टर ने जिले के समस्त तहसीलदारों एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारियों (सीएमओ) के साथ बैठक की। बैठक में अपर कलेक्टर अविनाश रावत, संयुक्त कलेक्टर रवीश श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जनगणना एडिशनल डायरेक्टर ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के पटवारियों के साथ समन्वय स्थापित कर डीसीएचबी में दर्ज त्रुटियों का निर्धारित समय-सीमा में सुधार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि तहसीलदार एवं पटवारी आपसी तालमेल के साथ बैठकर सभी जानकारियों और आंकड़ों का बारीकी से परीक्षण करें, ताकि डाटा में किसी प्रकार की त्रुटि शेष न रहे।
उन्होंने डीसीएचबी पोर्टल पर डाटा दर्ज करने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि पोर्टल पर उपलब्ध प्रत्येक बिंदु का गंभीरता से परीक्षण कर सही जानकारी दर्ज की जाए। सभी आंकड़ों का भली-भांति सत्यापन करने के बाद ही डाटा अप्रूवल के लिए प्रस्तुत किया जाए। बैठक में टाउन रिपोर्ट का भी अवलोकन किया गया तथा उसमें पाई गई त्रुटियों को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए।
अपर कलेक्टर अविनाश रावत ने भी सभी चार्ज अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने और त्रुटियों का निराकरण कर डाटा की शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संशोधित डाटा अगले ही दिन पोर्टल पर सबमिट किया जाए तथा अप्रूवल से पहले प्रत्येक जानकारी का अनिवार्य रूप से सत्यापन किया जाए।
जनगणना से संबंधित आंकड़ों की विश्वसनीयता और शुद्धता बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।







