स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर शहर के ह्रदय स्थल तीनबत्ती पर गौर मूर्ति के समक्ष शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने सागर नगर निगम के सफाई कर्मचारी,सफाई दरोगा आदि का फूलमाला पहनाकर,शाल उडाकर,श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने स्वच्छता सर्वे 2026 में सागर को प्रथम तीन शहरों में आने का श्रेय सफाई कर्मचारियों और स्वच्छता दूतों को दिया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता चक्रेश सिंघई ने इस अवसर पर कहा कि अभी भी भारी कमियां हैं,सीवेज की समस्या शहर के हर वार्ड में है,ओवरफ्लो से कीचड़ की स्थिति अत्र तत्र बनी रहती है।
शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सेवादल महासचिव विजय साहू, पप्पू गुप्ता शैलेन्द्र तोमर,अवधेश तोमर,पकंज सिघई परख शुक्ला,रिंकू केसरवानी,नारायण विश्वकर्मा,राकेश छावड़ा,शैलू गुप्ता, लाल्ला यादव आदित्य चौधरी, शाहरुख खान,अंकुर यादव,प्रवीण यादव,बाबू मछंदर, तरूण सैनी,अन्नू घोषी,भोले,लखन वाल्मीकि,शिवा वाल्मीकि,वीरू कुरडिया,राजा वाल्मीकि,अरमान वाल्मीकि,शिवम्,बंटू करोसिया,जय घटारे,ब्रजमोहन महावत,सियाबाई,सुधारानी,अनीता,सुषमा,
लक्ष्मी,कल्पना,वसंती,नीता आदि जन उपस्थित रहे।







