सम्मान की परंपरा को समाजसेवा से जोड़ने की पहल, 300 विद्यार्थियों को सामग्री और 150 महिलाओं को साड़ी-कंबल वितरित

SHARE:

मालथौन में ‘सम्मान जो समाज के काम आये’ संकल्प के तहत आयोजन, सरोज भूपेन्द्र सिंह ने बच्चों को शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

मालथौन। सम्मान तभी सार्थक होता है, जब उससे किसी जरूरतमंद के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए। इसी उद्देश्य से पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा शुरू किए गए ‘सम्मान जो समाज के काम आये’ संकल्प के तहत मालथौन क्षेत्र में सराहनीय पहल की गई। इस अभियान के अंतर्गत मालथौन के शासकीय माध्यमिक विद्यालय धौरई खास और शासकीय माध्यमिक विद्यालय सीपुर खास में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और जरूरतमंद महिलाओं को उपयोगी सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कुल 300 विद्यार्थियों को सामग्री पैकेट, 150 महिलाओं को साड़ी एवं कंबल तथा 20 बच्चों को स्वेटर प्रदान किए।

फूल-मालाओं की जगह जरूरतमंदों के काम आएगी भेंट सामग्री

सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने ‘सम्मान जो समाज के काम आये’ का संकल्प लेकर सम्मान की परंपरा को समाजसेवा से जोड़ने का प्रयास किया है। आमतौर पर कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों का स्वागत फूल-मालाओं और गुलदस्तों से किया जाता है, लेकिन इस पहल के तहत लोगों से आग्रह किया गया है कि वे इसके स्थान पर बच्चों के लिए ड्रेस, टिफिन, कॉपी, पेन, बैग, पेंसिल, टेबल, कंबल और अन्य उपयोगी सामग्री भेंट करें।

उन्होंने कहा कि इस तरह एकत्रित सामग्री जरूरतमंद विद्यार्थियों और परिवारों तक पहुंचाई जाती है, जिससे सम्मान केवल औपचारिकता न रहकर समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए मददगार बन सके।

विकास और शिक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयास

उन्होंने कहा कि मालथौन क्षेत्र में भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से सड़क निर्माण सहित अनेक विकास कार्य हुए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल और कॉलेज खुलवाने से लेकर विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तक लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बच्चों को साइकिल, स्कूल ड्रेस के लिए शासन की ओर से मिलने वाली राशि और अन्य शैक्षणिक योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

बच्चों से बोलीं- मेहनत से पूरा करें अपने सपने

सरोज भूपेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में आगे बढ़ने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। बच्चों को शासन और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाकर पूरी लगन से पढ़ाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बेटियां और बेटे समान रूप से शिक्षा प्राप्त करें और अपने सपनों को साकार करें। विद्यार्थी डॉक्टर, कलेक्टर, इंजीनियर सहित विभिन्न बड़े पदों पर पहुंचकर अपने परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करें। आज आगे बढ़ने के अनेक अवसर उपलब्ध हैं, जरूरत केवल मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की है।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जयंत सिंह बुंदेला, रावराजा राजपूत, अरविंद लोधी, रामकुमार बघेल, पुष्पेंद्र तोमर, मालती अहिरवार, वीरसिंह यादव, प्रदीप पटेरिया, भीकम यादव, अजीत राय, गिन्नी राजा, भगवान सिंह यादव, शंभू दयाल मिश्रा, शंकर सिंह राजपूत, अशोक यादव, पुष्पेंद्र परिहार, जितेंद्र कुशवाहा, रमन यादव, रानी बुंदेला, भानसिंह बुंदेला, सविता सेन, मलखान सिंह, नंदराम कुशवाहा, रामेश्वर यादव, गोलू राय, राघवेंद्र यादव, जाहर सिंह लोधी, हम्मीर सिंह, ध्रुव, इंदु शर्मा, सूरत सिंह यादव, अभिषेक तिवारी, सोनू बुंदेला, दयाराम बंजारा, लालू बंजारा, लक्ष्मण सिंह, रतन बंजारा, गब्बर बंजारा, कैलाश बंजारा, लाडले बंजारा, गोफल चढ़ार, विजय बंजारा, रामसिंह नायक, रतन नायक, कोमल बंजारा, कल्लू बंजारा, मनी बंजारा, कनी बंजारा, शिवलाल चढ़ार, कल्लू नायक, नन्हा नायक, चतरा नायक, परसा नायक, रतना नायक, अलक कुशवाहा, भागीरथ कुशवाहा, छरमा नायक, कोमल नायक, मोतीलाल, श्रेयांश जैन, अभिषेक नामदेव, भावना सोनी, मिथिला अहिरवार, शंकर दयाल सोनी एवं नरेंद्र तिवारी सहित दोनों विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

मालथौन | 13 नवंबर 2026

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें