शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने बिरसा मुंडा की जन्म जयंती मनाई

SHARE:

जननायक बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती पर शहर सेवादल परिवार ने उनके छायाचित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें स्मरण कर नमन किया। शहर सेवादल परिवार ने तीन बत्ती स्थित कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। सेवादल परिवार द्वारा बिरसा मुंडा अमर रहे के जयघोष लगाए गए
इस अवसर पर शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का देश की आजादी के लिए दिया गया बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता है बचपन से अंग्रेजो का अत्याचार को देख भगवान बिरसा मुंडा के मन में अंग्रेजो के प्रति विद्रोह की भावना जगी. जिससे अंग्रेजों के विरुद्ध जनजातीय विद्रोह उलगुलान प्रारम्भ किया. जिसका नेतृत्व स्वयं भगवान बिरसा मुंडा कर रहे थे. साथ ही कहा कि जंगल जमीन की लड़ाई लड़ने वाले महान आदिवासी जन चेतना के लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य बलिदान को सच्चे मायने में कभी भुलाया नही जा सकता है।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे के साथ अंकुर यादव,परख शुक्ला,प्रवीण यादव,बबलू रंगरेज,आकाश नामदेव,रवि जैन,तरुण सैनी,निक्की यादव,मोंटी सेन,मनोज दुबे, छोटू तिवारी,अजय कोष्टी,प्रकाश जाटव आदि जन उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें