सागर में राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, भोपाल ने रायसेन को 8-2 से हराया

SHARE:

सागर में राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, भोपाल ने रायसेन को 8-2 से हराया

रिशांक तिवारी के नेतृत्व में शुरू हुई प्रतियोगिता, प्रदेशभर की टीमें दिखाएंगी खेल प्रतिभा; जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारी रहे मौजूद

सागर। खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में फुटबॉल के प्रति उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से सागर में 15 नवंबर से राज्य स्तरीय इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भोपाल और रायसेन के बीच खेला गया, जिसमें भोपाल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रायसेन को 8-2 से करारी शिकस्त दी।

आयोजन के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष रिशांक तिवारी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने मैदान पर पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने तथा प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने कहा कि सागर में राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन जिले के लिए गौरव की बात है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं। साथ ही नई पीढ़ी को खेलों से जुड़ने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि आयोजन समिति का प्रयास है कि प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अनुकूल खेल वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जिससे यह आयोजन यादगार बन सके।

कार्यक्रम में जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष रवि तोमर, उपाध्यक्ष राजा बाबू यादव, सचिव विशाल तोमर सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें