जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, मालथोन पुलिस को मिली सफलता

SHARE:

विवेचना के दौरान हत्या के प्रयास की धारा 109(1) बीएनएस जुड़ने के बाद पुलिस ने तेज की थी तलाश, मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पकड़ा गया

सागर। जिले में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मालथोन पुलिस ने जानलेवा हमले के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक संजीव सिंहा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

हत्या के प्रयास की धारा बढ़ने के बाद तेज हुई तलाश

पुलिस के अनुसार थाना मालथोन में अपराध क्रमांक 332/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 115(2), 351(3) एवं 333 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों और मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में हत्या के प्रयास से संबंधित धारा 109(1) बीएनएस का इजाफा किया गया। इसके बाद पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

आरोपी की तलाश के लिए थाना प्रभारी मालथोन के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रूपेंद्र पिता चंद्रभान सिंह बुंदेला, निवासी ग्राम इटवा, थाना मालथोन, जिला सागर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा आरोपी से मामले के संबंध में पूछताछ एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उसे नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी दिनेश भोजक, सहायक उप निरीक्षक फूलचंद सागरी एवं मालथोन थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सागर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों और फरार अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें