Gwalior : 15 वर्षीय छात्रा के साथ दुुष्कर्म, आरोपित ने वीडियो भी बनाया

ग्वालियर। पुरानी छावनी इलाके में रहने वाली पन्द्रह वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने वीडियो भी बना लिया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह दुष्कर्म करता रहा, पीड़िता को धमकाता रहा। इस मामले में पुरानी छावनी थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। रात को पुलिस आरोपित को तलाशने उसके घर पहुंची, लेकिन वह गायब मिला है। उसके परिजनों को पुलिस ने थाने में बैठा लिया है।

पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिगसौली गांव में रहने वाली पन्द्रह वर्षीय छात्रा अपने घर पर थी। मुरैना के अलापुर का रहने वाला विनय रजक पुत्र राजेश रजक बहाने से आया और उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया। उसने वीडियो बनाया और छात्रा को परेशान करने लगा। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को प्रताड़ित कर रहा था। छात्रा गुमसुम रहने लगी। जब उसकी मां ने उससे बात की तो उसने रोते हुए पूरी घटना बताई। इसके बाद छात्रा को उसके स्वजन थाने लेकर पहुंचे। पुरानी छावनी थाने में रात को एफआइआर दर्ज की गई। पुलिस ने एफआइआर दर्ज करने के बाद आरोपित की तलाश में उसके घर दबिश दी, लेकिन वह गायब मिला है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है।

Leave a Comment

Read More