कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद डॉ. लता वानखेड़े, राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल और विधायक शैलेंद्र जैन सहित जनप्रतिनिधियों ने किया स्मरण
सागर। संविधान गौरव दिवस के अवसर पर धर्मश्री स्थित संविधान चौक पर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद डॉ. लता वानखेड़े, राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन सहित भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को नमन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, भाजपा नेता शैलेश केशरवानी, नरेश यादव एवं जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया सहित अन्य पदाधिकारियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ. भीमराव आंबेडकर के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि बाबा साहेब का जीवन सामाजिक समानता, न्याय और मानव अधिकारों के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है। उनके दूरदर्शी चिंतन और विद्वता ने भारतीय लोकतंत्र को मजबूत संवैधानिक आधार प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, स्वतंत्रता, न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान करता है। संविधान के मूल्यों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना ही बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी देश को सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्रीय एकता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त, समरस और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, मनीष चौबे, अर्पित पांडे, विशाल खटीक, अंकुर चौरसिया, देवेंद्र फुसकेले, नितिन सोनी, अंशुल परिहार सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







