सागर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत मोराजी स्कूल, सागर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान महान शिक्षाविद् एवं सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. हरिसिंह गौर की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उनके शिक्षा, समाज सुधार एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को डॉ. हरिसिंह गौर की जीवनी पर आधारित पुस्तकों का वितरण किया गया, जिससे वे उनके प्रेरणादायी जीवन और विचारों से परिचित हो सकें।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की परामर्शदाता श्रीमती सुप्रिया पंथी, एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं,विद्यालय के प्राचार्या आशा जैन, शिक्षक,रूपेश सोनी,धर्मेश रावत,श्वेता जैन,शैलेन्द्र प्रजापति सहित अन्य शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा डॉ. हरिसिंह गौर के आदर्शों और शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा।







