गोपालगंज पुलिस का सघन भ्रमण अभियान, होटल-ढाबा व लॉज संचालकों को दी सख्त हिदायत

गोपालगंज पुलिस का सघन भ्रमण अभियान, होटल-ढाबा व लॉज संचालकों को दी सख्त हिदायत
सागर।
पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोपालगंज के नेतृत्व में गोपालगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज गोपालगंज थाना पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान होटल, ढाबा एवं लॉज संचालकों की चेकिंग की गई। पुलिस ने सभी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उनके प्रतिष्ठानों में किसी भी व्यक्ति को बैठाकर शराब न पिलाई जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रतिष्ठान बंद किए जाएं। आदेशों का उल्लंघन पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
भ्रमण के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पाए गए 02 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36(बी) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Comment

Read More