सागर के शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कौटिल्य आर्थिक क्लब की प्रतियोगिताएं: छात्राओं ने साझा किए विचार

आज दिनांक 3/ 2 /2026 को शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय जिला सागर के अर्थशास्त्र विभाग में कौटिल्य आर्थिक क्लब के तत्वाधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर निर्माण में छात्राओं ने पाठ्यक्रम आधारित चित्रों का निर्माण किया ,जिसमें छात्राओं ने पोस्टर के आधार पर चित्रों का प्राचार्य को स्पष्टीकरण बताया तथा सरकार की सामाजिक कल्याण संबंधी योजनाओ जैसे उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संबंध में अपने-अपने विचार बताएं ।समूह चर्चा के अंतर्गत छात्राओं ने बढ़ती बेरोजगारी के कारण एवं निराकरण के उपाय को साझा किया तथा छात्राओं ने बताया कि हम युवा शक्ति को मिलकर ही बेरोजगारी की समस्या का समाधान करना होगा महाविद्यालय के संरक्षक एवं प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में छात्राओं से कहा कि इन सब के साथ में आप सबको अपने नैतिक मूल्यों एवं संस्कृति को बनाए रखने की आवश्यकता है। विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. बिंदु श्रीवास्तव एवं डॉ.अंजना चतुर्वेदी ने छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दुर्गेश नंदनी गायकवाड द्वारा किया गया एवं आभार डॉ. मनीषा शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में समस्त छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।

Leave a Comment

Read More