डायल 112 की त्वरित कार्रवाई से बची एक अनमोल जान समय पर पहुंचकर फांसी से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, युवक की बची जान

112 जिला सागर
दिनांक 05/02/26

डायल 112 की त्वरित कार्रवाई से बची एक अनमोल जान

एफआरवी 09 की सूझबूझ व तत्परता से आत्महत्या का प्रयास विफल
समय पर पहुंचकर फांसी से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, युवक की बची जान

सागर
दिनांक 05/02/26
Event ID : 26020124480
राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल के माध्यम से जिला पुलिस कंट्रोल रूम सागर को एक अत्यंत गंभीर सूचना प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि उम्र 35 वर्ष, निवासी भगवानगंज, सागर द्वारा पारिवारिक कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया गया है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 कंट्रोल रूम सागर द्वारा बिना समय गंवाए एफआरवी 09 को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
एफआरवी 09 में तैनात
🔹 पायलट – प्रशांत सोनी
🔹 प्रधान आरक्षक – 1348 दिलीप अग्निहोत्री
ने असाधारण तत्परता, साहस एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अत्यल्प समय में मौके पर पहुंचकर युवक की स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल उपचार हेतु बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर में भर्ती कराया, जिससे युवक की जान बचाई जा सकी।
यह सराहनीय कार्य यह दर्शाता है कि नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में डायल 112 प्रभारी आरकेएस चौहान के नेतृत्व में सागर डायल 112 टीम अत्यंत उत्कटता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण समर्पण के साथ निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही है।
टीम की त्वरित रिस्पॉन्स प्रणाली, सटीक निर्णय क्षमता और अनुशासित कार्यशैली के कारण संकट की इस घड़ी में एक परिवार को अपूरणीय क्षति से बचाया जा सका।
सागर डायल 112 पुलिस टीम दिन-रात आमजन की सहायता, सुरक्षा एवं जीवन रक्षा हेतु सतत् रूप से कार्यरत है, जिससे आम नागरिकों का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो रहा है।
सराहनीय भूमिका

उपरोक्त की जान बचाने में
पॉयलट प्रशांत सोनी
प्रधान आरक्षक 1348 दिलीप अग्निहोत्री
कंट्रोल रूम से आरक्षक 1260 गौरव कोरी एवं महिला आरक्षक 501 नेहा पाठक की सराहनीय भूमिका रही
डायल 112 – संकट में जीवन रक्षक सेवा।
सागर पुलिस – सदैव जनसेवा में तत्पर।

Leave a Comment

Read More