
एशिया अफ्रीका पेसिफिक अंतरराष्ट्रीय पॉवर लिफ्टर चैंपियन आयुषी अग्रवाल ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
मैदान पर दिखा पारंपरिक खेल का जोश- संभाग स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता का सम्पन्न
आज दिनांक 07/02/2026 शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर द्वारा संभाग स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुश्री आयुषी अग्रवाल अंतरराष्ट्रीय वेट लिफ्टर ने विधिवत पिट्ठू, खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुये शुभाशीष दिया। संस्था की प्राचार्य डॉ सरोज गुप्ता ने कि कहा मध्य प्रदेश शासन की मंशानुसार भारतीय प्राचीन खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए महाविद्यालयों में पिट्ठू मलखंभ जैसे परंपरागत खेल प्रारंभ किए गए है उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलते हुये खेल की शुचिता का ध्यान रखें एवं आपने शुभकामनाएं देते हुए छात्र -छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की । प्रतियोगिता में सागर जिला की टीम विजेता एवं दमोह जिला की टीम उपविजेता रही, महिला वर्ग में सागर जिला की टीम विजेता एवं दमोह जिला की टीम उपविजेता रही। छात्र वर्ग में प्रद्युम दुबे, शनि राजपूत, प्रेमलाल अहिरवार का प्रदर्शन सराहनीय रहा । छात्रा वर्ग में ॠषिका यादव आरती कुर्मी का प्रदर्शन सराहनीय रहा ।प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह से क्रीड़ा अधिकारी डॉ. साधु सिंह, डॉ प्रिया थापा, डॉ. जितेन्द्र राजपूत, डॉ. अभिषेक गोयल , डॉ अनामिका पाठक ने प्रतियोगिता को संपन्न कराने में विशेष योगदान दिया प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डॉ. जय कुमार सोनी प्राध्यापक, डॉ. शुचिता अग्रवाल ने सभी विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। विशेष सहयोगी पंजीयन समिति में डाॅ अखलेश तिवारी, श्री प्रमोद सेन, सुश्री आकांक्षा सोनी विशेष सहयोगी श्री शैलेन्द्र शर्मा, श्री भगवत, श्री निजाम,ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान किया। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अजय व्यास ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन खेल प्रभारी श्री सुरेन्द्र यादव ने किया।











