कलेक्टर संदीप जी आर का ऑन द स्पॉट एक्शन, बिलहरा के सीएमओ को थमाया नोटिस

कलेक्टर संदीप जी आर का ऑन द स्पॉट एक्शन, बिलहरा के सीएमओ को थमाया नोटिस

सागर 10 फरवरी 2026
कलेक्टर  संदीप जी आर ने जैसीनगर में आयोजित जनसुनवाई में बगैर पूर्व सूचना एवं बगैर अनुमति के अनुपस्थित रहने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिलहरा  के बी एस बघेल को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

कलेक्टर कार्यालय से जारी कारण बताओ नोटिस के अनुसार मुख्य नगरपालिका अधिकारी बिलहरा के बी एस बघेल बिना किसी पूर्व सूचना / अनुमति के अनुपस्थित रहे, जबकि इस संबंध में सीएमओ को पूर्व में सूचना दी गई थी, जिससे शिकायतों की उचित समीक्षा नहीं की जा सकी जिसके लिये प्रथम दृष्टया सीएमओ उत्तरदायी है। जिस हेतु उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर समक्ष में उपस्थित होकर कारण व्यक्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आदेशित किया गया कि यदि नियत समयावधि में उत्तर प्राप्त नहीं हुआ तो प्रकरण में अग्रेतर कार्यवाही की जावेगी।

कलेक्टर की सख्त चेतावनी

कलेक्टर संदीप जी आर ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आदेशों के पालन में देरी या लापरवाही करने वाले किसी भी शासकीय सेवक को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

Read More