सागर के 50 पार्कों के रख-रखाव को लेकर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने विधानसभा में उठाया प्रश्न

सागर के 50 पार्कों के रख-रखाव को लेकर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने विधानसभा में उठाया प्रश्न

सागर।मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन द्वारा सागर नगर स्थित पार्कों के रख-रखाव एवं उनकी वर्तमान स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया गया। नगरीय विकास एवं आवास विभाग से संबंधित इस प्रश्न के लिखित उत्तर में प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी दी।
विधायक  जैन ने अपने प्रश्न के माध्यम से जानना चाहा कि सागर नगर में प्रशासनिक स्तर पर कुल कितने छोटे एवं बड़े पार्क विकसित किए गए हैं, उनमें से कितने पार्क वर्तमान में सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रहे हैं तथा उनके रख-रखाव के लिए प्रशासन द्वारा क्या व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।
मंत्री श्री विजयवर्गीय ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि सागर नगर में छोटे एवं बड़े मिलाकर कुल 50 पार्क विकसित किए गए हैं। वर्तमान में सभी 50 पार्क सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त रूप से संचालित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इन पार्कों के रख-रखाव एवं संधारण का कार्य निर्माण एजेंसी को सौंपा गया है, जो तीन वर्ष की अवधि तक पार्कों के रख-रखाव, स्वच्छता, हरियाली संरक्षण एवं आवश्यक सुविधाओं के संचालन की जिम्मेदारी निभा रही है।
विधायक  जैन द्वारा यह भी पूछा गया था कि क्या नगर के कुछ पार्क जर्जर अथवा अव्यवस्थित स्थिति में हैं तथा उनके सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास हेतु कोई योजना प्रस्तावित है। इस संबंध में मंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में सभी पार्क संचालन की स्थिति में हैं और उनके रख-रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Leave a Comment

Read More