पेयजल पाइपलाइन व सड़क रेस्टोरेशन का मामला विधानसभा में उठा, विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने टाटा कंपनी के कार्यों पर जताई चिंता

पेयजल पाइपलाइन व सड़क रेस्टोरेशन का मामला विधानसभा में उठा, विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने टाटा कंपनी के कार्यों पर जताई चिंता

सागर।मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने शहर की पेयजल पाइपलाइन योजना एवं सड़क रेस्टोरेशन कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से टाटा कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता पर जवाब मांगा।
विधायक जैन ने बताया कि स्वीकृत डीपीआर के अनुसार 260 किलोमीटर पाइपलाइन डाली जानी थी, जबकि 395 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद भी शहर में लगभग 46 किलोमीटर पुरानी पाइपलाइन का उपयोग जारी है, जिससे भविष्य में जल आपूर्ति एवं सुरक्षा संबंधी खतरे उत्पन्न हो सकते हैं।
उन्होंने पेयजल एवं सीवरेज लाइनों को साथ-साथ डाले जाने पर भी चिंता जताते हुए इसे स्वास्थ्य जोखिम बताया तथा पुरानी पाइपलाइन बदलने और कार्य पूर्ण होने की समय-सीमा स्पष्ट करने की मांग की।
साथ ही पाइपलाइन कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के खराब रेस्टोरेशन का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण की आवश्यकता बताई।
मंत्री  विजयवर्गीय ने उत्तर में बताया कि सड़कों के पुनर्निर्माण हेतु 50 प्रतिशत राशि नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा तथा शेष राशि स्थानीय स्तर से वहन की जाएगी तथा आवश्यक रेस्टोरेशन कार्य कराया जाएगा।
विधानसभा में उठा यह विषय सागर शहर की पेयजल व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा माना जा रहा है।

Leave a Comment

Read More