कांग्रेस नें ग्राम भैंसा में जन चौपाल का किया आयोजन ग्रामीणों व महिलाओं ने शराब बंदी का लिया संकल्प

कांग्रेस नें ग्राम भैंसा में जन चौपाल का किया आयोजन।

ग्रामीणों व महिलाओं ने शराब बंदी का लिया संकल्प।

मनरेगा बचाओ महासंग्राम एवं पंचायत,वार्ड कमेटियों के गठन को लेकर हुईं चर्चा।

मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री रहस मेला में रहें व्यस्त,बिगड़ती कानून व्यवस्था,बढ़ते अपराधों की नही ली सुध……….सुरेन्द्र चौधरी

कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रम मनरेगा बचाओं महासंग्राम एवं पंचायत व वार्ड कमेटीयों के गठन को लेकर नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व युवा कांग्रेस नरयावली के संयुक्त तत्वाधान में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन ग्राम भैंसा में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में किया गया।इस दौरान पंचायत व वार्ड स्तर पर पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर पंचायत व वार्ड कमेटियों का गठन किया गया तथा जन चौपाल में आई समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर उनका निराकरण करानें व जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।जन चौपाल में विगत दिनों अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के द्वारा ग्राम भैंसा निवासी स्व.मनोज अहिरवार की पत्थरों से कुचलकर की गई हत्या से गुस्साए ग्रामीणों व महिलाओं आदि ने ग्राम में शराब बन्दी का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री व जिलें के प्रभारी मंत्री पर रहस मेला में व्यस्त होने का आरोप लगातें हुये कहा कि भाजपा के राज में सागर जिले में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है जिलें में आये दिन हत्या,लूट,चोरी व मानवता को शर्मशार करनें करने वाली घटनाएं घटित होने और अवैध शराब, जुआ,सट्टा आदि के अवैध कारोबार चरम पर है जिन्हें रोक पानें में शासन / प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है परिणाम स्वरुप अपराधियों व अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद है और लगातार गंभीर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि उमाहिया,पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,वरिष्ठ कांग्रेस नेता आर.आर पारासर,युका. अध्यक्ष सनरित चौधरी,युवा काँग्रेस नरयावली विधानसभा के अध्यक्ष रोहित वर्मा,आई एम खान,जितेंद्र कुमार अहिरवार,शैलेन्द्र अहिरवार,गुलाब अहिरवार आदि ने विचार व्यक्त कर सभी नवनियुक्त पदाधिकारी का फूल मालाओं से स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजा बुंदेला ने किया।अंत में आभार आई एम खान ने माना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीमा मिश्रा,अभय सिंह, मोतीलाल पटेल, साहित्य पाण्डेय,यूनुस खान,नियाज खान, सत्यम सिंह चौधरी, एड.रामकुमार,अच्छे लाल, महेंद्र पटेल,कल्लू अहिरवार, रशीद खान, गंगाराम केमिया,राजेश श्रीवास, फिरोज खान, शान पठान,गणेश ठाकुर,वीरेंद्र लोधी, राहुल वर्मा,कपिल अहिरवार,राजू भाई, राजेंद्र अहिरवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Comment

Read More