सागर: भाजपा जिला कार्यालय मंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी

सागर: भाजपा जिला कार्यालय मंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी
सागर (म.प्र.)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने जिला कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जारी पत्र क्रमांक BJP/SGR/0589 दिनांक 03 मार्च 2026 के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि हाल ही में जिला कार्यकारिणी घोषित होने के बाद देवेंद्र कटारे द्वारा सोशल मीडिया पर पार्टी की रीति-नीति के विरुद्ध लगातार आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की जा रही है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। मामले को प्रदेश नेतृत्व के संज्ञान में लेने के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार स्पष्टीकरण मांगा गया है।
नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के भीतर पक्ष प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद भाजपा संगठन में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और जिला स्तर पर इस नोटिस को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया

Leave a Comment

Read More