डॉ. अम्बेडकर चेयर के द्वारा परीक्षा की तैयारी पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन

डॉ. अम्बेडकर चेयर के द्वारा परीक्षा की तैयारी पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन
टाइम मैनेजमेंट और प्लानिंग परीक्षा के लिए जरूरी- डॉ. देवेंद्र कुमार
सागर। परीक्षा की तैयारी करते समय हमें टाइम मैनेजमेंट और प्लानिंग पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जो विषय हमारे कठिन है उसके लिए विशेष समय देते हुए नोट्स बनाएं ,पॉइंट टू पॉइंट नोट्स बनाएं जिससे की परीक्षा के समय हमको अध्ययन में कठिनाई न हो। उक्त विचार डॉ. अंबेडकर चेयर ,डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के द्वारा छात्रावास में आयोजित परीक्षा की तैयारी पर पर परिचर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. देवेंद्र कुमार ने कहा कि जितनी अच्छी तैयारी परीक्षा के पूर्व कर सकते हैं, उतनी अच्छी हमको सफलता मिलती है। परीक्षा के एक दिन पहले या दो दिन पहले जो हम तैयारी करते हैं उससे हमें समस्या भी आ सकती है अगर हम परीक्षा के एक दिन पहले ज्यादा पढ़ाई करते हैं और रेस्ट नहीं करते हैं तो परीक्षा के दिन हमें सवाल के उत्तर में कंफ्यूजन हो सकता है लेकिन हम परीक्षा के पहले ही टाइम टेबल के अनुसार तैयारी करते हैं। नोटिस बनाते हैं और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र के आधार पर विशेष तैयारी करते हैं तो इससे हमारे परीक्षा में प्रतिशत भी बढ़ाते हैं। परीक्षा के समय में भोजन पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। योग, व्यायाम और कुछ समय ध्यान लगाने की आवश्यकता है, जिससे हमारा दिमाग शांत रहे और हमारा शरीर स्वस्थ रहे। कार्यक्रम में छात्रावास से सुमित कुमार, प्रदीप रजक, अरुण प्रजापति, कमल सेन, रवि अहिरवार, राजकुमार, सुभाष अहिरवार, जितेंद्र कुमार, डॉ, अभय कुमार ने कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन किया।

Leave a Comment

Read More